सहरसा में रिटायर्ड होमगार्ड जवान को गोली मारी, हालत गंभीर !

Spread the love

सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने रिटायर्ड होमगार्ड जवान सुरेंद्र प्रसाद यादव (61) को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना महेशपुर वार्ड नंबर 9 में सुबह 7 बजे हुई। घायल जवान को सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, खेत में बारिश का पानी भरने को लेकर पड़ोसियों मंजेश और सुजीत से विवाद हुआ। दोनों को लगा कि सुरेंद्र ने जानबूझकर पानी उनके खेत में बहाया, जबकि यह बारिश का पानी था। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हुई। इसी दौरान सुजीत ने पिस्तौल निकालकर सुरेंद्र के सीने और कंधे के बीच गोली मार दी। घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

सुरेंद्र पिछले साल दिसंबर में होमगार्ड विभाग से रिटायर हुए थे। उनके भतीजे विकास ने बताया कि विवाद का कारण बारिश का पानी था, जिसे लेकर पड़ोसियों ने गलतफहमी में हमला किया। सौर बाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने कहा कि पानी पटवन के विवाद में गोलीबारी हुई। मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *