सागर, 7 जून 2025 — कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर जिलेभर में राशन विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया 15 जून तक शत-प्रतिशत पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी एसडीएमओ ने अपने-अपने क्षेत्र के विक्रेताओं से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि 15 जून के बाद जिन हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी, उन्हें राशन वितरण में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। इसलिए सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे मृत, पलायन, विवाह या परिवार से अलग हुए हितग्राहियों के नाम ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक एवं सचिव से संपर्क कर तत्काल कटवाएं, ताकि ई-केवाईसी प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए।

सभी एसडीएमओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में राशन विक्रेताओं की बैठक आयोजित की और उन्हें ई-केवाईसी प्रक्रिया के महत्व के बारे में बताया। साथ ही, जिन पंचायतों में आधार अपडेशन के लिए अधिक हितग्राही शेष हैं, वहां आधार अपडेशन कैंप लगाने की योजना बनाई गई।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर पूरे जिले में ई-केवाईसी कराने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सभी हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। इस पहल से राशन वितरण में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी, जिससे अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति में मदद मिलेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता अर्पित सेन
7806077338, 9109619237