सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सागौनी पुरैना में 4 जून की रात एक किसान के घर में भीषण आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सामान, अनाज, कृषि उपकरण, आटा चक्की, सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस आगजनी में कुलदीप और प्रदीप राजपूत के घरों को भारी नुकसान हुआ, जिससे लगभग 4 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रतिनिधि के रूप में, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि नुकसान का पंचनामा जल्द तैयार कर पीड़ित परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली हरसंभव मदद दिलाई जाए। साथ ही, मंत्री राजपूत की तरफ से तत्काल व्यवस्था के रूप में 50 हजार रुपये की नकद सहायता राशि भी सौंपी गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने बताया कि सागौनी पुरैना में कुलदीप और प्रदीप राजपूत के घर में आग लगी। घटना में दोनों भाइयों का गृहस्थी का सामान पूरी तरह जल गया। घर में रखे गहने, अनाज समेत अन्य सामान आग में राख हो गया। घटनाक्रम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्हें शासन स्तर से मिलने वाली मदद जल्द दिलाई जाएगी।
इस घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की मदद से आग पर काबू पाया और पीड़ित परिवार को राहत प्रदान की।
ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता अर्पित सेन
7806077338, 9109619237