सागर जिला चिकित्सालय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में रोमांचक फाइनल मुकाबले सम्पन्न !

Spread the love

सागर। जिला चिकित्सालय सागर में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार, 24 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में चिकित्सालय के कर्मचारियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। आयोजन में पुरुष, महिला, युगल और फैमिली ग्रुप सहित कुल पांच श्रेणियों के मुकाबले हुए, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

पुरुष एकल मुकाबले में डॉ. भीकम मौर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं डॉ. बृजेश यादव ने कड़ी टक्कर देने के बावजूद द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। महिला एकल में नीतू वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डॉ. शिवानी द्वितीय स्थान पर रही।

महिला युगल मुकाबले में नीतू वर्मा और श्रद्धा तिवारी की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही डॉ. शिवानी और शिवांगी की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही।

पुरुष युगल मुकाबले में पंकज और अर्पण चतुर्वेदी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डॉ. बृजेश यादव और डॉ. गौहर नवाज खान की जोड़ी को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। फैमिली ग्रुप मुकाबले में मिनी पाराशर ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और डॉ. विनयदीप द्वितीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ संभागीय स्वास्थ्य संचालक नीना गिडियन, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी और सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत ने किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में ऐसे खेल आयोजनों में अधिक से अधिक भाग लेने और खेल भावना को बनाए रखने की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिता में लगभग 100 से अधिक जिला चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना, टीम भावना को मजबूत करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। उपस्थित कर्मचारियों ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की और इसे नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

जिला चिकित्सालय सागर द्वारा आयोजित इस बैडमिंटन टूर्नामेंट ने कर्मचारियों के बीच उत्साह, प्रतिस्पर्धा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कार वितरण और सभी उपस्थित कर्मचारियों के हर्ष और उत्साह के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *