सागर जिले में प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नए दायित्व !

Spread the love

सागर जिले में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी आर द्वारा तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सुश्री ऋतु राय, जो वर्तमान में प्रभारी तहसीलदार के रूप में कार्यरत थीं, उन्हें तहसीलदार खुरई का दायित्व सौंपा गया है। वहीं डॉ. राकेश अहिरवार, जो तहसीलदार पद पर थे, उन्हें अधीक्षक भू-अभिलेख के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री देवी प्रसाद चकवती को तहसीलदार केसली तथा श्री विजयकांत त्रिपाठी को तहसीलदार शाहगढ़ का कार्यभार सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त, श्री कैलाश कुर्मी, जो प्रभारी तहसीलदार के रूप में कार्यरत थे, उन्हें सागर नगर तहसील कार्यालय में अपर तहसीलदार (कार्यपालिक मजिस्ट्रेट) के रूप में नियुक्त किया गया है। श्री हरीश लालवानी का केसली में किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख का दायित्व सौंपा गया है।

नायब तहसीलदार स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। श्री ज्ञानचंद्र राय को नायब तहसीलदार बण्डा, श्री हरिओम नायक को नायब तहसीलदार खुरई, श्री रतन सिंह गौड़ को नायब तहसीलदार केसली तथा श्री सुशील खरे को नायब तहसीलदार गढ़ाकोटा का कार्यभार सौंपा गया है।

प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के फेरबदल से कार्यों में गति आएगी और राजस्व एवं प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। नए पदस्थ अधिकारियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *