सागर जिले में लगातार सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों ने जनाक्रोश को जन्म दे दिया है। बीते दो सप्ताह में जिले में लव जिहाद के पांच मामले सामने आए हैं, जिससे हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ताज़ा मामला शाहगढ़ थाना क्षेत्र का है, जिसे लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज़िला मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया।

बजरंग दल जिला सागर द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला संयोजक सोनू सेन ने किया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा ़है, जिसका मकसद हिंदू बहन-बेटियों को फंसाना और उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए और दोषियों पर सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिंदू समाज अब जाग चुका है और बहन-बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार है।

इस दौरान बजरंग दल की जिला टीम, विभाग संयोजक, खंड संयोजक, नगर प्रमुखों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला संयोजक सोनू सेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विहिप और बजरंग दल समाज में समरसता बनाए रखने के पक्षधर हैं, लेकिन जब हमारी संस्कृति, बहन-बेटियों की आबरू पर हमला होगा, तो चुप नहीं बैठेंगे।
उन्होंने शाहगढ़ प्रकरण में पीड़िता को सुरक्षा देने, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और लव जिहाद जैसे मामलों में विशेष कानून बनाने की मांग की। बजरंग दल ने यह भी चेताया कि यदि प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई तो आगे बड़े स्तर पर जनआंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, लेकिन इसके पीछे जनता में गहरी चिंता दिखाई दी। सागर जिले में बढ़ते ऐसे मामलों को लेकर समाज में चर्चा तेज है और प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बजरंग दल द्वारा किया गया यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि यदि लव जिहाद पर रोक नहीं लगी तो प्रदेशभर में आंदोलन की लहर दौड़ सकती है।