सागर जिले में 16 लाख मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा!

Spread the love

सागर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी आर के निर्देश एवं मॉनीटरिंग का असर जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में साफ देखने को मिला, जहां 100 प्रतिशत मतदाता गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। देवरी विधानसभा क्षेत्र में श्री मुनव्वर खान और बीना विधानसभा क्षेत्र में श्री विजय डेहरिया के नेतृत्व में यह कार्य समय से पहले सम्पन्न हुआ।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं संपूर्ण टीम को बधाई दी और कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह कार्य समय सीमा से पहले पूर्ण होना अत्यंत महत्वपूर्ण था। जिले में अब तक 16,06,348 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।

जिले में कुल 8 विधानसभा क्षेत्रों में 18,14,792 मतदाता हैं। शेष कार्य में खुरई (3969), सुरखी (5996), रहली (4779), नरयावली (19892), सागर (16301) और बंडा (5225) मतदाता गणना पत्रक डिजिटाइजेशन शेष हैं, कुल 56,213। कलेक्टर ने बताया कि मंगलवार की शाम तक इन 6 विधानसभा क्षेत्रों का डिजिटाइजेशन भी 100 प्रतिशत पूरा हो जाएगा।

इस प्रक्रिया से मतदाता सूची की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी, जिससे आगामी चुनाव में विश्वसनीय और सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह प्रयास सागर जिले की निर्वाचन व्यवस्था को मजबूत बनाने और निर्वाचन प्रक्रिया में भरोसेमंद डेटा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *