किसान के खाते से पार हुए थे 95 हजार
दरअसल, कुछ दिनों पहले राहतगढ़ के मरदानपुर निवासी प्रताप राजपूत ने थाने में 95 हजार रुपए की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला साइबर सेल को भेजा था। जांच में सामने आया कि ठगी की कुछ राशि नाइजीरियाई छात्र मोहम्मद ताहिर अब्दुल्ला (20) के खाते में ट्रांसफर हुई है। इसी आधार पर सेंट्रल एजेंसी ने ताहिर की यूपीआई आईडी और बैंक खाते पर होल्ड लगवा दिया था।
पुलिस ने सुनवाई कर उसे साइबर सेल भेजा।
शिमला में करता है पढ़ाई, बैंक ने भेजा सागर

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद ताहिर अब्दुल्ला मूल रूप से नाइजीरिया का है और अभी हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित बरहा यूनिवर्सिटी से फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। जब उसके यूपीआई ट्रांजेक्शन बंद हो गए, तो उसने बैंक से संपर्क किया। बैंक ने उसे बताया कि सागर के राहतगढ़ थाने के निर्देश पर होल्ड लगा है। इसके बाद वह भोपाल होते हुए बस से राहतगढ़ थाने पहुंचा।
साइबर सेल ने शुरू की होल्ड हटाने की प्रक्रिया
पुलिस ने छात्र की समस्या सुनने के बाद उसे सागर साइबर सेल भेजा। वहां अधिकारियों ने ताहिर के बयान दर्ज किए और पूछताछ की। जांच के बाद अब ताहिर के बैंक खाते से होल्ड हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।