सागर में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, थाने में जमकर हंगामा !

Spread the love

सागर। शहर में किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर खुलकर सामने आया। रविवार को दोनों पक्ष मोतीनगर थाना पहुंचे, जहां एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया गया।

हंगामे की स्थिति ऐसी बन गई कि थाने के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के अनुसार, शहर में लंबे समय से किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे के खिलाफ थाने और एसपी कार्यालय में शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।
रविवार को हुए घटनाक्रम में किन्नर गोलू महाराज ने आरोप लगाया कि किरण ने कुछ युवकों से उनके साथ अभद्रता करवाई और मारपीट भी कराई।

थाने में बढ़ा तनाव, हाथापाई की नौबत
विवाद के दौरान थाने परिसर में ही दोनों गुट आमने-सामने आ गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ किन्नरों ने मारपीट के लिए चप्पल तक निकाल ली। वहीं एक किन्नर द्वारा कपड़े उतारकर विरोध जताने की भी घटना सामने आई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस ने संभाली स्थिति
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित शिकायतें लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *