सागर में चांदामऊ आगजनी के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन !

Spread the love

सागर के ग्राम चांदामऊ में हुई आगजनी में दो भाइयों की मौत और बहन के झुलसने के मामले में मंगलवार को हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सकल हिंदू समाज के लोग कटरा बाजार स्थित म्युनिसिपल स्कूल से रैली निकालकर राधा तिराहा और भगवानगंज चौराहे तक पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन का पुतला जलाया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि आगजनी की घटना में फईम नामक युवक शामिल था, लेकिन अब तक पुलिस ने दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो भोपाल में प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।

मालूम हो कि 4 दिसंबर को चांदामऊ के एक मकान में आग लगी थी। इस हादसे में दो भाई और उनकी बहन झुलस गए थे। इलाज के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि बहन का इलाज अभी जारी है। प्रदर्शन में लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *