सागर में जिला खनिज अधिकारी अनित पंड्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को भीम आर्मी और पत्रकारों ने कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन किया। बता दे की यह मामला 5 मार्च को शुरू हुआ था, जब पत्रकार मुकुल शुक्ला के साथ खनिज अधिकारी अनित पंड्या की कहासुनी हुई थी। इस विवाद के बाद खनिज अधिकारी ने पत्रकार का मोबाइल छीन लिया और गाली-गलौज की, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद पत्रकार ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की, लेकिन जब उन्होंने पुलिस स्टेशन में शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया, और बाद में भीम आर्मी और अन्य संगठनों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।

आपको बता दे की 5 मार्च को सागर में पत्रकार मुकुल शुक्ला और जिला खनिज अधिकारी अनित पंड्या के बीच कहासुनी हुई थी। और अनित पंड्या ने पत्रकार के साथ गाली-गलौज की और उनका मोबाइल छीन लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जो वायरल हो गया। इसके बाद पत्रकार मुकुल शुक्ला ने इस मामले की शिकायत गोपालगंज थाने में की, लेकिन जब पुलिस से कार्रवाई की मांग की, तो कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। इससे नाराज होकर पत्रकारों ने गोपालगंज थाने के सामने चक्काजाम किया और प्रदर्शन किया।

तो वही सोमवार को भीम आर्मी के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सागर जिला खनिज अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वे कलेक्टर संदीप जीआर से मुलाकात करने के लिए ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन कलेक्टर बाहर नहीं आये इसके बाद भीम आर्मी के सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “कलेक्टर बाहर आओ” के नारे लगाए। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग मौके पर पहुंचीं और ज्ञापन लिया। भीम आर्मी ने सिर्फ खनिज अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की, बल्कि चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले का भी विरोध जताया और उस पर भी कार्रवाई की मांग की।

वही सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग ने भीम आर्मी के सदस्यों से ज्ञापन लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले की गम्भीरता को समझता है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दे की इस मामले में पत्रकारों के समर्थन में कई विधायक, सामाजिक संगठन, और राजनीतिक दल सामने आए हैं। उन्होंने सागर के जिला खनिज अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खनिज अधिकारी के खिलाफ इस तरह के विरोध ने प्रशासन को मजबूर किया है कि वह इस मामले में गंभीर कदम उठाए। व्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया .