कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशानुसार अधिकारियों ने शहर के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर तैयारियों का निरीक्षण किया। अनुविभागीय अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, बैरिकेडिंग, लाइटिंग, साफ-सफाई और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगर निगम, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो और सभी आवश्यक संसाधन और कर्मी तैनात रहें।

साथ ही, एसडीएम ने आम जनता से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें। प्रशासन का लक्ष्य है कि विसर्जन समारोह सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।