सागर में निर्वाचन शिकायतों के निराकरण हेतु कॉल सेंटर स्थापित !

Spread the love

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. ने बताया कि एसआईआर 2025 (स्पेशल समरी रिवीजन) के सफल क्रियान्वयन और उससे जुड़ी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। आमजन अब 07582-224543 नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं और उनका निराकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कॉल सेंटर में सहायक ई-गवर्नेंस मैनेजर, लोक सेवा प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी दो पाली में लगाई जा रही है। मतदाता सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कॉल सेंटर से संपर्क कर अपने नाम जुड़वाने, सुधार, या अन्य निर्वाचन संबंधित शिकायतों की जानकारी दे सकते हैं।

कलेक्टर ने कहा कि इस कॉल सेंटर के माध्यम से जिले के नागरिकों को निर्वाचन कार्यों में आसानी होगी और उनकी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपील की कि सभी पात्र नागरिक अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *