सागर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, चाकू से हमले, बोतल फोड़ी, चक्काजाम !

Spread the love

सागर शहर के कटरा बाजार से विजय टॉकीज रोड तक शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। मुंह पर कपड़ा बांधे बदमाश हाथों में चाकू लेकर राह चलते लोगों और दुकानदारों पर हमला करते नजर आए। बदमाशों ने एक युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश चाकू लहराते हुए गाली-गलौज कर रहे थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बदमाशों ने विजय टॉकीज रोड स्थित माता मढ़िया के पास प्रकाश जनरल स्टोर में तोड़फोड़ की और दुकानदार के साथ बदसलूकी की। इसके अलावा सड़क से गुजर रहे एक ऑटो चालक और अन्य बाइक सवारों के साथ भी मारपीट की गई।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन पुलिस के देर से पहुंचने से नाराज लोगों ने विजय टॉकीज रोड पर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और चक्काजाम खुलवाया।

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *