सागर में भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा बनी जीवनदाता !

Spread the love

सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा अपने कार्यालय में स्थापित “भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन” सेवा बीमार और जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। 17 से 30 नवंबर के बीच इस सेवा के माध्यम से 28 गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया।

यह हेल्पलाइन सेवा 2 जून 2025 को शुरू की गई थी। अब तक लगभग तीन माह में 360 गरीब मरीजों को रक्त प्रदान किया जा चुका है। पिछले एक पखवाड़े में रक्त प्राप्त करने वाले मरीज सागर जिले के जैसीनगर, बंडा, गौरझामर, रहली, देवरी, बांदरी, मालथौन क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए थे। इससे न केवल मरीजों की जान बची, बल्कि उनके खर्च में भी कमी आई।

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यह हेल्पलाइन विशेष रूप से बीपीएल कार्ड धारक गरीब मरीजों के लिए स्थापित की है। इस सेवा के माध्यम से रक्तदान कार्य को जनकल्याण की दिशा में बढ़ावा मिला है। मई माह में उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर में लगभग 1600 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। पिछले दस सालों में कुल 14,000 यूनिट रक्तदान किया गया है। इसी कड़ी में अविराज भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 589 यूनिट रक्त जिले के ब्लड बैंक को सौंपा गया।

इस प्रकार, एक वर्ष में कुल 2181 यूनिट रक्त जनहितार्थ उपलब्ध कराया गया। इस सेवा की उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है।

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह स्वयं हेल्पलाइन की निरंतर निगरानी करते हैं। आपातकालीन स्थिति में 24 घंटे के लिए मोबाइल नंबर 9228035418, लैंडलाइन 262688, तथा पूर्व गृहमंत्री के निजी मोबाइल नंबर 9425171211 पर कॉल, वॉट्सएप या SMS द्वारा संपर्क किया जा सकता है।

इस पहल से सागर जिले में रक्त उपलब्धता सुनिश्चित हुई है और गरीब, जरूरतमंद मरीजों के जीवन को नई दिशा मिली है। हेल्पलाइन सेवा का लक्ष्य है कि कोई भी मरीज रक्त की कमी के कारण जीवन जोखिम में न रहे। इस जनोपयोगी सेवा से सागर जिले में रक्तदान और स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *