सागर में शादी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की महिला से दुष्कर्म !

Spread the love

सागर के सिविल लाइन क्षेत्र की एक होटल में छत्तीसगढ़ की महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को सागर बुलाया था। दोनों की पहचान मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी। मामले में पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी 38 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि वह तलाकशुदा है। वर्ष 2022 में पति से तलाक हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। वह सिलाई का काम करके परिवार चलाती है। करीब एक माह पहले मेट्रीमोनियल साइट पर उसकी मुलाकात शंभू सुमन पिता सरजुन प्रसाद से हुई। आरोपी ने खुद को आर्मीमैन होना बताया। उसने कहा कि उसकी पत्नी की मौत करीब 10 साल पहले हो चुकी है। वह दोबारा शादी करना चाहता है। शादी का झांसा देकर सागर बुलाया बात करने के दौरान आरोपी ने महिला से शादी करने का बोला। उसे सागर आने के लिए कहा। सागर में आर्य समाज मंदिर से दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी करने की बात कही। भरोसा कर महिला अपने परिवार के सदस्यों के साथ 15 नवंबर को सागर पहुंची। मकरोनिया चौराहे पर आरोपी उन्हें मिला। जहां से वह सिविल लाइन में स्थित एक होटल में लेकर आया। दो कमरे बुक कराकर उन्हें रुकवाया। इसी दौरान सिविल लाइन क्षेत्र के एक मंदिर में ले जाकर उसने मंगलसूत्र पहनाया। जिसके बाद वे होटल लौट आए। जहां देर रात आरोपी ने शादी का हवाला देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन आरोपी ने कहा कि उन्हें आर्मी की इमरजेंसी ड्यूटी पर जाना है। शादी कोरबा में ही करने का बोला। ड्यूटी पर जाने का बोलकर पीड़िता को वापस भेजा बहाना बनाकर वह चला गया और पीड़िता को वापस भेज दिया। इसके बाद कुछ दिन तक वह फोन पर बात करता रहा। कुछ दिन से नंबर बंद कर दिया। महिला को संदेह हुआ तो वह सागर आई और आसपास के लोगों से जानकारी निकाली। उसे पता चला कि शंभू सुमन शादीशुदा है। उसकी पत्नी जीवित है। मामला सामने आते ही पीड़िता ने सिविल थाने पहुंचकर शिकायत की। सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी महिला ने शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *