सागर में साठिया घाटी के पास बस पलटी, एक की मौत, 17 घायल !

Spread the love

सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र की हीरापुर पुलिस चौकी अंतर्गत शुक्रवार रात साठिया घाटी के पास सिंग ट्रेवल्स की बस (क्रमांक MP 21 P 0786) अनियंत्रित होकर पलट गई। छतरपुर से दमोह जा रही इस बस में 18 यात्री सवार थे। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही हीरापुर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस व पुलिस वाहनों से शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने बटियागढ़ निवासी दामोदर सिंह (30) को मृत घोषित कर दिया। दमोह निवासी रमा असाटी का हाथ कट गया, और उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। सात अन्य गंभीर घायलों में बड़ी बहू, सत्यराज तिवारी, लक्ष्मण अहिरवार, गणेश लोधी, शुभम तिवारी, वैजनाथ अहिरवार और अभिषेक मानक शामिल हैं।

शाहगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। पुलिस ड्राइवर के बयान और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। घायलों का इलाज जारी है, और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *