सागर में स्व. राजेंद्र सिंह जी को श्रद्धांजलि, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने याद की उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना !

Spread the love

सागर। स्वर्गीय राजेंद्र सिंह जी के योगदान और व्यक्तित्व को याद करते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उनकी मिलनसारिता और सेवा भावना उन्हें पूरे जिले में अत्यंत लोकप्रिय बनाती थी। यह विचार उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता और खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. राजेंद्र सिंह मोकलपुर के सम्मान में जिला क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए।

पूर्व गृहमंत्री ने साझा कीं अपनी आत्मीय स्मृतियां

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि स्व. राजेंद्र सिंह जी के निधन से सागर जिले में क्षत्रिय समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि उनका स्वयं का राजनैतिक संबंध और लंबी यात्रा स्व. राजेंद्र सिंह जी के साथ रही। मंत्री रहते हुए भी कभी ऐसा नहीं हुआ कि उन्होंने कोई कार्य कहा और वह पूरा न हुआ हो। उनका हर कदम समाज और लोगों के कल्याण के लिए समर्पित था।

उन्होंने बताया कि स्व. राजेंद्र सिंह जी का लोगों के प्रति दृष्टिकोण अत्यंत सम्मानजनक और स्नेही था। चाहे कोई किसी भी समाज का व्यक्ति हो, उनसे बात करने का उनका भाव हमेशा शालीन और सहज रहा। यही गुण उन्हें पूरे जिले में लोकप्रिय बनाता था।

श्रद्धांजलि सभा में अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाव व्यक्त किए

जिला क्षत्रिय महासभा की श्रद्धांजलि सभा में बलवंत सिंह कर्रापुर, जितेंद्र सिंह गंभीरिया, लखन सिंह (अध्यक्ष, क्षत्रिय महासभा), राजकुमार सिंह धनोरा सहित अनेक समाज जन उपस्थित थे। सभा में उपस्थित अनेक गणमान्य समाज जनों ने भी स्व. राजेंद्र सिंह जी की सेवा, संवेदनशीलता और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए भाव व्यक्त किए।

उक्त सभा में बलवंत सिंह कर्रापुर, इन्द्रराज सिंह खिरिया, पीएस ठाकुर, जाहर सिंह, एड. जितेन्द्र गंभीरिया, वीरेन्द्र सिंह राजपूत, रविन्द्र सिंह सागौनी, विक्रम सिंह सागौनी, नत्थू सिंह सिमरिया, कैलाश सिंह राजपूत मसूर वाउड़ी, प्रीतम सिंह देवरी, देव प्रशांत सिंह, आनंद सोलंकी, अवधेश सिंह सिमरिया, महेंद्र सिंह गंभीरिया, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह बन्नाद, गोविंद सिंह सहावन, राघवेंद्र भापेल, लखन सिंह अधरी, राहुल सिंह, रिंकू सिंह, मिलन सिंह धनोरा, सुरेंद्र सिंह सागौनी, शैलेन्द्र सिंह छपरा, संदीप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह सेमरा बंडा, अभिषेक सिंह गौर, राजेन्द्र सिंह गडर, सचिन सिंह गडर, मनोज सिंह डीडी नगर, सिद्धार्थ सिंह पुष्पेन्द्र सिंह सहावन, सोनु सिंह बेरखेरी, केके गोर, अजय सिंह बहेरिया, प्रदीप सिंह, बाबू सिंह सिदगुवां, रूद्रप्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह बामोरा, राजू राजपूत जैसीनगर, नरेश सिंह धनौरा, देवेन्द्र सिंह सहपुर, भागवत सिंह साहपुर सहित अन्य अनेक समाज जन उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से स्व. राजेंद्र सिंह जी की यादें ताजा की गईं और उनके व्यक्तित्व व सेवा के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *