सागर में 51 फुट रावण के पुतले के भव्य दहन !

Spread the love

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है। इस वर्ष 51 फुट ऊँचे रावण के पुतले का दहन 2 अक्टूबर, गुरुवार को पीटीसी ग्राउंड पर सायं 7 बजे किया जाएगा। महोत्सव के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, श्री श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे राधे-राधे संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति से होगी। इसके पश्चात भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा। यह आयोजन सागरवासियों के लिए मनोरंजन और सांस्कृतिक उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

दशहरा महोत्सव को देखते हुए नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, टेंट, मंच व्यवस्था, फ्लेक्स व चूना लाइन लगवाने, सुरक्षा हेतु बैरिकेटिंग, साफ-सफाई, फायरलारी और पानी की सुविधा हेतु टेंकर रखने जैसे कई प्रबंध किए हैं।

नगर निगम ने आमजन से अपील की है कि वे आयोजन स्थल पर व्यवस्था का पालन करें और त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में मनाएं। प्रशासन की यह तैयारी सुनिश्चित करेगी कि दशहरा महोत्सव सुचारू, भव्य और आनंदमय तरीके से सम्पन्न हो।

इस भव्य आयोजन से न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व जुड़ा है, बल्कि यह शहरवासियों के लिए मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का भी अवसर प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *