सागर संभाग में पहली बार महिला को करणी सेना की कमान, रितुल सिंह ठाकुर संभालेंगी जिम्मेदारी!

Spread the love

करणी सेना ने मध्य प्रदेश के सागर संभाग में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला को संगठन की कमान सौंपी है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह राजपूत ने खुरई की सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रितुल सिंह ठाकुर (पति के.के. ठाकुर) को संभाग की जिम्मेदारी दी है। यह कदम संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण की दिशा में अहम माना जा रहा है।

सागर संभाग में सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिले शामिल हैं। अब रितुल सिंह ठाकुर इन सभी जिलों में संगठनात्मक मजबूती के लिए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करेंगी और कार्यकर्ताओं को नए जोश के साथ जोड़ेंगी।

करणी सेना का मुख्य एजेंडा हमेशा से हिंदुत्व और सामाजिक न्याय रहा है। नई संभागीय अध्यक्ष रितुल सिंह ठाकुर ने भी स्पष्ट किया कि संगठन आम जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सक्रिय रहेगा और सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी पकड़ को और मजबूत करेगा।

संगठन के जानकारों का कहना है कि महिला नेतृत्व से करणी सेना को एक नई पहचान मिलेगी और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी तेजी से बढ़ेगी। वहीं, स्थानीय स्तर पर भी इस नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *