सागर संभाग में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान संपन्न !

Spread the love

शासन द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सोमवार को संभागीय जनसंपर्क कार्यालय सागर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उपसंचालक जनसंपर्क श्री गुलाब सिंह मर्सकोले सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

कार्यालय भवन के सभी शाखाओं और कक्षों में सफाई का विशेष कार्य किया गया। कर्मचारियों ने दीवारों, फर्नीचर, फर्श और उपकरणों सहित हर स्थान को स्वच्छ और व्यवस्थित किया। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने यह संकल्प भी लिया कि भविष्य में नियमित अंतराल पर कार्यालय भवन और इसकी शाखाओं में सफाई और स्वच्छता बनाए रखने का काम जारी रहेगा।

उपसंचालक श्री गुलाब सिंह मर्सकोले ने कहा कि स्वच्छता केवल दायित्व नहीं बल्कि संस्कृति का हिस्सा है। इससे न केवल कार्यस्थल की सुंदरता बढ़ती है बल्कि स्वास्थ्य और उत्पादकता भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने और इसे नियमित रूप से बनाए रखने का आग्रह किया।

अभियान ने कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई और इसे नियमित रूप से जारी रखने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *