सीएम के भाई नारायण यादव बने कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष !

Spread the love

उज्जैन में आयोजित मध्यप्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के चुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़े भाई नारायण यादव को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं सागर जिले के आनंद विश्वकर्मा को एक बार फिर प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव में सचिव पद पर सुरेश यादव, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश खत्री सहित अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

सागर में आनंद विश्वकर्मा का सम्मान

पद चयन की घोषणा के बाद सागर जिले में आनंद विश्वकर्मा का कुश्ती संघ के पदाधिकारियों और जिले के सभी अखाड़ों के वरिष्ठ पहलवानों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में जिला कुश्ती संघ उपाध्यक्ष गुड्डू पहलवान, अमित यादव, शंकर पहलवान, ओम पहलवान, रामेश्वर चौबे, कन्हैया पहलवान, मनीष यादव, हेमंत सिंह, संजय यादव, दिनेश पहलवान, चंदन अग्रवाल, दिनेश उदेनिया, हीरा पहलवान, डब्बू पहलवान सहित कई दिग्गज पहलवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *