बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते फिर से सुर्खियों में हैं। सुनीता ने हाल ही में मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में कहा कि गोविंदा का इस उम्र में अफेयर करना सही नहीं है और इससे उनके बड़े बच्चे भी परेशान होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें किसी तरह के सबूत मिलते हैं, तो वे कभी भी गोविंदा को माफ नहीं करेंगी।
सुनीता ने कहा, “2025 मेरे लिए बहुत मुश्किल साल था। उस समय हमारी फैमिली लाइफ में कई परेशानियां थीं। मैं गोविंदा के बारे में कई बातें सुन रही थी, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था। हर चीज करने की एक उम्र होती है। 63 साल की उम्र में ऐसी बातें सुनना दुखद है। उम्मीद है कि 2026 में भगवान उन्हें समझदारी दें।”

सुनीता ने आगे बताया कि उनकी चिंता बच्चों की भलाई को लेकर है। उन्होंने कहा, “देखो, मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं। मैंने हमेशा कहा कि यह उम्र अफेयर जैसी चीजों के लिए नहीं है। आजकल कई लड़कियां स्ट्रगल करती हैं और शुगर डैडी की तलाश करती हैं। चेहरा दो कौड़ी का होता है, लेकिन हीरोइन बनना चाहती हैं। फिर लड़के फंस जाते हैं और बाद में ब्लैकमेल भी हो सकता है।”
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “63 की उम्र में यह सब नहीं किया जा सकता। जवानी में गलतियां होती हैं, लेकिन इस उम्र में नहीं। तुम्हें अपनी फैमिली और बच्चों की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए। अगर मुझे पक्का सबूत मिला, तो मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी।”

सुनीता ने अपने गुस्से की ताकत भी दिखाई और कहा, “जब किसी औरत का दिमाग घूम जाता है, तो मैं नेपाली हूं, मैं कुकरी निकाल दूं तो सबकी हालत खराब हो जाएगी। गोविंदा यह अच्छी तरह जानते हैं कि मेरा गुस्सा कहां तक जा सकता है।”
बीते साल सुनीता और गोविंदा के तलाक की खबरें भी चर्चा में रहीं। मई 2025 में सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने इंटरव्यू में सुलह की बात कही। इसी समय खबरें आई थीं कि गोविंदा का अफेयर एक मराठी एक्ट्रेस के साथ चल रहा था।
सुनीता का यह इंटरव्यू एक बार फिर उनके गुस्से और नाराजगी को साफ तौर पर दर्शाता है और बॉलीवुड में उनके रिश्तों को लेकर हलचल बनी हुई है।