सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में आयोजित मंत्री क्रिकेट महाकुंभ अपने चरम पर है। चार मंडलों में रोजाना चार-चार रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, जहां खिलाड़ियों की कुशलता, दर्शकों की तालियों और चौकों-छक्कों की गूंज से मैदान जीवंत हो उठा है।
आयोजन का उद्देश्य
युवा शक्ति संगठन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना और उन्हें पंचायत, जिले और राज्य स्तर तक पहुँचाने का है।

जैसीनगर मंडल
सागौनी पुरैना ने जय अम्बे मां क्रिकेट क्लब को 7 रन से हराया। महुआखेड़ा क्रिकेट क्लब ने 69 रन का लक्ष्य 4.2 ओवर में पूरा किया। यंग स्टार ने सेवन क्रिकेट क्लब को हराया और घोघरी क्रिकेट क्लब ने देवल चोरी क्रिकेट क्लब को मात्र 1 रन से पराजित किया।
बिलहरा मंडल
सीताराम 11 ने ऋषभ पिपरिया को 10 विकेट से हराया। यंग स्टार ने बजरंग दल 11 को 1 रन से मात दी। सिमरिया 11 ने राधे-राधे 11 को 1 रन से हराया, जबकि कृष्णा 11 ने रेड डायमंड 11 को करीबी मुकाबले में पराजित किया।
सीहोर मंडल
रुद्र 11 रामपुरा ने डॉ. आंबेडकर क्रिकेट क्लब पीपरा को 71 रन से हराया। रेनबो क्रिकेट क्लब ने चेस मास्टर क्रिकेट क्लब को 1 रन से मात दी। श्री कृष्णा 11 ने बसिया गैंग 11 को 5 रन से हराया और बरोदिया बल्लभ ने धुरंधर 11 को हराया।
राहतगढ़ मंडल
भुरा 11 ने रॉयल टाइम्स को 71 रन से हराया। अंगारा क्रिकेट क्लब ने मुंतसिर 11 को 8 विकेट से मात दी। कारतूस 11 ने रोनाल्डो क्रिकेट क्लब पर बड़ी जीत दर्ज की। दिन का अंतिम मुकाबला सबसे रोमांचक रहा, जिसमें शानदार क्रिकेट क्लब ने रॉयल बाहुबली को 1 रन से हराया।