सुरखी में मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का भव्य फाइनल, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की स्टेडियम निर्माण की घोषणा !

Spread the love

सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंत्री क्रिकेट महाकुंभ अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। 11 फरवरी को बिलहरा मंडल में खेले गए फाइनल मुकाबले में खेल प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी क्षेत्र की युवा शक्ति और खेल के प्रति उत्साह की सराहना की। उन्होंने घोषणा की कि अगली बार मंत्री क्रिकेट महाकुंभ एक भव्य एवं आधुनिक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति देने की घोषणा की गई।

मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों को विशेष सौगात देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों—चाहे वे विजेता हों या उपविजेता—को एक-एक टीवी और फ्रिज प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बिलहरा क्षेत्र में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से संदीपनी स्कूल निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी सम्मान का हकदार है। “जो आज हारा है, वह कल जीतेगा भी, बस मेहनत करते रहो,” उन्होंने कहा।

इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि मंत्री क्रिकेट महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने का माध्यम बना है। इसका उद्देश्य गांव-गांव के खिलाड़ियों को अवसर देना और खेल के माध्यम से अनुशासन व नेतृत्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खिलाड़ियों के लिए और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

फाइनल मुकाबला अनुराग इलेवन सेमरा गोपालन और किंग इलेवन मड़खेड़ा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः किंग इलेवन मड़खेड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दुष्यंत विश्वकर्मा (सानू इलेवन) को, बेस्ट बॉलर का खिताब सुंदरम (अनुराग इलेवन) को दिया गया। प्लेयर ऑफ द सीरीज का सम्मान अभिनय (किंग इलेवन मड़खेड़ा) को मिला, जबकि मैन ऑफ द मैच अभिषेक रहे। मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अब यह क्रिकेट महाकुंभ अपने अगले चरण की ओर बढ़ रहा है। 12 फरवरी को सिहोरा मंडल में होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह चरम पर है।

कार्यक्रम में डॉ. वीरेन्द्र पाठक, मूरत सिंह राजपूत, संतोष पटैल, नीरज सिंह, अशोक मड़खेड़ा, रमेश चढार, रमेश खटीक, राघव कुसुमगढ़, प्रेम सिंह लोधी, सुभाष सिंह, भूपत सिंह, साहब सिंह दादा, मोनू साहू, राजा जितेन्द्र सिंह, अजय राजपूत, रिंकू जैन, राजपाल सिंह, दुष्यंत मिश्रा, अंकित चैबे, हेमंत पटेल, शनि मिश्र, शानू मिश्रा, चिंटू गुरु, संजू पटेल, अभिषेक साहू, अमन चौरसिया, अर्पित पटेल, सौरव राजपूत, विश्वजीत पटेल, विकास, समर जैन, साहिल जैन, बसंत सेन, नितेश अहिरवार, महेंद्र अहिरवार, अभी जैन सहित नगर परिषद के प्रतिनिधि दीपेश, शिवा, विक्की, गौरव गर्ग, बृजेंद्र पटेरिया, सोनू पटेल और हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *