स्कार्फ दिवस के अवसर पर स्काउटिंग व गाइडिंग की भावना को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भोपाल से पधारे वल्लभ भवन के ओएसडी श्री कमल सोलंकी, संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री मृत्युंजय कुमार, सहायक संचालक श्रीमती मनीषा एलेक्जेंडर, श्री आशुतोष गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन, श्री एम.के. चढार व श्री अभय श्रीवास्तव (एडीपीसी) को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्काउटिंग के उद्देश्यों, नियमों और प्रतिज्ञा के साथ सेवा कार्यों का आवाहन किया गया। प्रभारी सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्रीमती कंचन सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री गौरी शंकर शर्मा, डीओसी श्री चंद्रभान लोधी, जिला सचिव श्री लीलाधर अहिरवार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गाइड कंपनी की ओर से श्री संदीप चढार (सरपंच प्रतिनिधि) व श्री आर.के. गुप्ता (प्राचार्य) को स्कार्फ पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं। पोस्टर के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया गया। सभी विद्यालयों में स्कार्फ पहनकर वृक्षारोपण व सेवा कार्य किए गए।