स्टिंग एनर्जी ने मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ1 टीम के साथ भारत में शुरू किया भव्य आउटडोर कैंपेन !

Spread the love

नई दिल्ली: स्टिंग एनर्जी ने मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास फॉर्मूला-1 टीम के साथ अपनी वैश्विक साझेदारी के तहत भारत में एक आकर्षक और भव्य आउटडोर कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन के जरिए भारत में एफ1 के रोमांच और ऊर्जा को नए अंदाज में पेश किया गया है।

ब्रांड ने उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों के 47 प्रमुख शहरों में लगभग 900 होर्डिंग्स लगाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

‘पेंट द सिटी रेड’ थीम के साथ देशभर में ब्रांड विज़िबिलिटी
‘पेंट द सिटी रेड’ कॉन्सेप्ट पर आधारित इस कैंपेन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि स्टिंग एनर्जी और मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ1 टीम की साझेदारी हर किसी की नजर में आ सके। यह अभियान ब्रांड की स्पीड, प्रिसिजन और आधुनिक टेक्नोलॉजी को दर्शाता है।

बांद्रा-वर्ली सी लिंक बना एफ1 एनर्जी का केंद्र
भारत को प्राथमिक बाजार मानते हुए इस कैंपेन का सबसे खास और आकर्षक क्षण मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर देखने को मिला। यहां लगाए गए शानदार प्रोजेक्शन ने एक रोमांचक रात में इस आइकॉनिक स्ट्रक्चर को एक विशाल ओपन-एयर स्क्रीन में बदल दिया।

इस प्रोजेक्शन में स्टिंग एनर्जी का लोगो और मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ1 टीम का एम्ब्लम लाइट और मोशन के विशेष सीक्वेंस के साथ प्रदर्शित किया गया। इस विजुअल एक्टिवेशन ने शहर के बीचों-बीच गुजरने वाले हर व्यक्ति को एफ1 की ऊर्जा का अनूठा अनुभव कराया।

वैश्विक साझेदारी में भारत बना प्रमुख बाजार
यह लार्जर-दैन-लाइफ एक्टिवेशन हाल ही में हुई स्टिंग एनर्जी और मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ1 टीम की वैश्विक साझेदारी का हिस्सा है, जिसमें भारत को एक प्रमुख और रणनीतिक बाजार के रूप में चिह्नित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *