सामान्य प्रशासन विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में लगातार सार्थक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रथम दिवस – 17 सितम्बर: परिसर में स्वच्छता अभियान
सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 17 सितम्बर 2025 को महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार गौतम ने की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने पूरे परिसर की सफाई की और स्वच्छता के महत्व का संदेश समाज को दिया।

महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम में भी स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने गांववासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही, ग्राम के विद्यालयों में जाकर श्रमदान किया गया और वहां सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आभा जैन, डॉ. साधना अवस्थी, डॉ. अर्चना दुबे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
द्वितीय दिवस – 18 सितम्बर: जमुनियां में पौधारोपण
सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन 18 सितम्बर को महाविद्यालय द्वारा चिन्हित ग्राम जमुनियां में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार गौतम के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पौधारोपण के दौरान ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व और पेड़ों की भूमिका पर जागरूक किया गया।