पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने आज सागर नगर में वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद आर्य के पिताश्री एवं सक्रिय योग गुरु श्री विष्णु आर्य के निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पहली बार अस्वस्थता महसूस होने पर श्री पटेल ने व्यक्तिगत रूप से उनके घर जाकर हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

🔹 युवावस्था से आत्मीय संबंध का स्मरण
मंत्री श्री पटेल ने कहा—
“आदरणीय विष्णु जी से मेरा युवावस्था से आत्मीय संबंध है। वे एक अनुशासित, सकारात्मक और प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं। समाज में योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। माँ नर्मदा जी कृपा करें और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।”
🔹 पत्रकार विनोद आर्य के परिवार से भी की चर्चा
मंत्री पटेल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद आर्य और उनके परिवार से भी बातचीत कर वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिया।