हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

Spread the love

भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रविवार रात एक हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान चांदनी भदौरिया (30) के रूप में हुई है, जो हेड कॉन्स्टेबल दिनेश भदौरिया की पत्नी थी। घटना के समय पति बच्चों को घुमाने के लिए बाहर गए हुए थे।

पुलिस के अनुसार, दिनेश रात को जब बच्चों को घुमा कर घर लौटे, तो मकान का मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *