होटल में रूम किराया विवाद पर युवकों ने होटल संचालक और स्टाफ से की मारपीट, तोड़फोड़ !

Spread the love

ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र के मयूर मार्केट स्थित होटल मैक्शन में रूम बुकिंग को लेकर विवाद मंगलवार को सामने आया। युवकों ने किराया कम न करने पर होटल संचालक और स्टाफ के साथ मारपीट की और होटल में तोड़फोड़ की।

विवाद की शुरुआत
थाटीपुर निवासी विवेक भदौरिया अपने दोस्त को ठहराने के लिए होटल गया। रिसेप्शन पर कर्मचारी ने एक दिन का किराया दो हजार रुपए बताया और एडवांस पेमेंट की मांग की। विवेक ने कहा कि उसके दोस्त आने के बाद वह भुगतान करेगा। स्टाफ ने बिना भुगतान रूम देने से मना कर दिया। किराया ज्यादा होने पर विवेक और उसके साथ आए दो दोस्तों ने विरोध जताया।

मारपीट और तोड़फोड़
कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया। होटल संचालक रक्षित गुप्ता जब मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। होटल स्टाफ ने बताया कि आरोपियों ने मोबाइल फोन तोड़ दिए और रिसेप्शन काउंटर पर भी तोड़फोड़ की।

पुलिस ने मामला दर्ज किया
थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मामूली विवाद हिंसक रूप ले लिया। होटल संचालक की शिकायत पर विवेक भदौरिया सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *