16 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी ऑटो चालक को पकड़ने के बाद इलाके में तनाव !

Spread the love

उज्जैन। महिदपुर रोड क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के मामले में ऑटो चालक जुबेर मंसूरी को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नाबालिग लड़की को कोचिंग छोड़ने और लाने का काम करता था। आरोपी के मोबाइल फोन से संदिग्ध वीडियो भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। बजरंग दल के पदाधिकारियों का दावा है कि मोबाइल में 20 महिलाओं के वीडियो मिले हैं, जिनमें 12 महिलाएं महिदपुर की और 8 आसपास की हैं।

घटना के बाद बुधवार सुबह से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महिदपुर रोड को जाम कर दिया। कार्यकर्ता आरोपी का जुलूस निकालने और उसके घर को तोड़ने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने दुकानों में तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने स्कूल वाहनों में मुस्लिम ड्राइवरों को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया।

पुलिस की कार्रवाई:
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और बरामद वीडियो की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल, क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *