29 मई को भव्यता से मनाई जाएगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती, सागर में प्रतिमा स्थापना की तैयारी !

Spread the love

बीना/खुरई। महासभा सागर के जिला अध्यक्ष लखन सिंह ने 29 मई को “वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती” के भव्य आयोजन और सागर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना को लेकर आयोजित सामाजिक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष सागर जिले के हर कस्बे में गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली जाएगी तथा महाराणा प्रताप के जीवन पर संगोष्ठियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे युवा पीढ़ी को उनके शौर्य और बलिदान से प्रेरणा मिले।

सागर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना एवं स्टेडियम का नामकरण

लखन सिंह ने बताया कि सिटी स्टेडियम के सामने महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी और स्टेडियम का नामकरण “वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप” के नाम पर किया जाएगा। इस निर्णय पर उन्होंने महापौर संगीता सुशील तिवारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन शौर्य, साहस और देशभक्ति का प्रतीक है और उनके विचारों से समाज को नई दिशा मिलेगी।

16 से 19 मई तक चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर

बैठक में यह भी घोषणा की गई कि पूर्व गृहमंत्री व वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन (16-19 मई) के उपलक्ष्य में होटल दीपाली परिसर में चार दिवसीय रक्तदान अभियान आयोजित किया जाएगा। लखन सिंह ने क्षत्रिय समाज के सभी वरिष्ठजनों और युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

समाज के विकास और एकजुटता पर जोर

महिला विंग अध्यक्ष प्रीति सिंह और युवा अध्यक्ष राहुल चौरा ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि “हम सभी को मिलकर समाज, देश और महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।” उन्होंने महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने और युवाओं को प्रेरित करने पर बल दिया।

बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

खुरई बैठक में वीरसिंह, शेरसिंह सिमरधान, नारायण सिंह दरैया, एम.एस ठाकुर, सौभाग्य सिंह, कुंवर सींग रारोन, माधव सिंह सिलौधा, रामशरण सिंह, शैलेंद्र चौहान, खलक सिंह रेगुवां, प्रेम सींग मूडरी, विशाल सिंगुपर सहित कई वरिष्ठजन मौजूद रहे।

वहीं, बीना बैठक में राहुल चौरा, प्रीति सिंह राजपूत, निकिता सिंह, साक्षी सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह ठाकुर, शिवकुमार सिंह ठाकुर, दादाभाई ठाकुर, राजाभाई सिंह ठाकुर, इंदर सिंह ठाकुर, निर्भय सिंह ठाकुर समेत कई युवा और समाजसेवी उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से न केवल महाराणा प्रताप के योगदान को याद किया जाएगा, बल्कि युवाओं को देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया जाएगा। साथ ही, रक्तदान शिविर जैसे जनहित के कार्यक्रमों से समाज को एक नई ऊर्जा मिलेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !

संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *