“नशे से दूरी, है जरूरी” अभियान के तहत बीना पुलिस का सराहनीय प्रयास!

एसडीओपी नितेश पटेल व थाना प्रभारी अनूप यादव ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित झुग्गी बस्ती में पहुंचकर नशे के दुष्प्रभावों पर जन-जागरूकता फैलाई। स्थानीय लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। युवाओं को शिक्षा व रोजगार की प्रेरणा दी गई। यह अभियान सागर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।
“नरयावली में “नशे से दूरी है जरूरी” रैली का आयोजन!”

थाना नरयावली व सीएम राइज स्कूल के सहयोग से कस्बा नरयावली में 400 से अधिक छात्रों व पुलिस बल द्वारा नशामुक्ति जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नशा विरोधी नारे व स्लोगनों से लोगों को जागरूक किया गया। यह अभियान सागर पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।
“बिलहरा में “नशे से दूरी, है जरूरी” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम“

थाना सुरखी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलहरा में नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी रामू प्रजापति ने छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में छात्रों व शिक्षकों ने नशामुक्त समाज की शपथ ली। यह आयोजन सागर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
“सानौधा पुलिस ने “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम“

थाना सानौधा द्वारा हाईस्कूल परसौरिया में नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर व एएसआई प्रीति थापा ने छात्रों को नशे के दुष्परिणाम बताए व शपथ दिलाई। छात्रों की उत्साही सहभागिता रही। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।
केसली में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

थाना केसली द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय केसली में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी हरी राम मानकर ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नशे के दुष्परिणामों पर जानकारी दी गई। यह आयोजन सागर पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।