अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाली, सड़क मरम्मत और मुआवजा वितरण में तेजी लाएं !

Spread the love

सागर, 14 जुलाई। सागर संभाग के कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने संभाग स्तरीय विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों, विशेषकर छतरपुर और टीकमगढ़ में, बिजली आपूर्ति बहाल करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और गिर चुके बिजली के खंभों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश भी उर्जा विभाग को दिए।

कमिश्नर ने वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिलों में सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि पानी भराव से सड़कों को नुकसान न पहुंचे।

केन-बेतवा लिंक परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुआवजा वितरण और पुनर्वास प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने और अधूरे कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *