कोहरे के कारण लखनऊ में भारत-साउथ अफ्रीका चौथा टी-20 मैच रद्द, BCCI लौटाएगा टिकट की राशि !

Spread the love

लखनऊ।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला चौथा टी-20 मैच कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया। घने कोहरे की वजह से मैच में टॉस तक नहीं हो सका। अंपायरों ने छह बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन विजिबिलिटी कम रहने के कारण मैच शुरू नहीं हो सका।

दर्शकों की नाराजगी और पैसा वापसी

मैच रद्द होने से स्टेडियम पहुंचे हजारों दर्शक निराश हुए। कई क्रिकेटप्रेमियों ने टिकट खरीदने के लिए लंबे समय तक मेहनत की। एक दर्शक ने बताया कि उन्होंने 3 बोरे गेहूं बेचकर टिकट खरीदा, जबकि कुछ दर्शक नेपाल और अन्य राज्यों से सिर्फ मैच देखने आए थे।

BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि सभी इंटरनेशनल मैचों का इंश्योरेंस होता है। नियम के अनुसार यदि मैच में एक भी गेंद फेंकी जाती, तो पैसा वापस नहीं मिलता। इस मुकाबले में टॉस तक नहीं हुआ, इसलिए यूपी क्रिकेट एसोसिएशन इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम करेगी। टिकट की राशि 7–10 दिन में ऑनलाइन खरीदारों के बैंक खातों में वापस भेज दी जाएगी।

टिकट रेंज और सीरीज की स्थिति

इकाना स्टेडियम में टिकट 500 रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक के थे। हॉस्पिटैलिटी टिकट में फुल बुफे की सुविधा थी। VIP लाउंज टिकट की कीमत 25 हजार रुपए थी।

टी-20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। पांचवें और अंतिम मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

पूर्व उदाहरण

दो साल पहले भी धर्मशाला में कोहरे के कारण भारत-न्यूजीलैंड मैच रोका गया था। उस मैच को कुछ देर रुकने के बाद खेल शुरू हुआ और भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *