दमोह।
दमोह की जटाशंकर कॉलोनी में बुधवार रात अवैध शराब के विवाद को लेकर तीन युवकों पर चाकू, कटर और लाठी से हमला किया गया। घटना में उमाशंकर रैकवार (25), छोटू रैकवार (21) और राहुल (22) घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले का कारण अवैध शराब विवाद
घायल उमाशंकर रैकवार ने बताया कि उनके भाई के मकान के पास अरविंद ठाकुर, विक्की ठाकुर, राजीव ठाकुर और मंगेश अहीरवार अवैध शराब बेचते हैं। बुधवार रात वह अपने भाई और दोस्त राहुल को छोड़ने जा रहा था, तभी मंगेश और राजीव ने उन्हें घेरकर चाकू, कटर और डंडे से हमला किया।
पुलिस कार्रवाई
घटना के बाद परिजन घायलों को जिला अस्पताल ले गए। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।