छतरपुर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान में 171 लीटर अवैध शराब जब्त की !

Spread the love

छतरपुर।
छतरपुर पुलिस ने मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रखैलपुरवा, पिपट में अवैध शराब के 171 लीटर जखीरे का भंडाफोड़ किया है।

तत्काल कार्रवाई में 19 पेटियों की जब्ती

राजनगर पुलिस को देहात भ्रमण के दौरान रखैलपुरवा गांव में एक घर के सामने अवैध शराब संग्रह की सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने 19 पेटियों में रखी शराब की जांच की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है।

आरोपी फरार, अपराध पंजीबद्ध

अवैध शराब संग्रह में संलिप्त आरोपी फरार है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पूर्व कार्रवाई और अभियान की व्यापकता

छतरपुर पुलिस पिछले महीनों से अवैध मादक पदार्थ, शराब और नशाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इस दौरान एनडीपीएस के तहत 75 और आबकारी अधिनियम के तहत 1800 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए। 52 क्विंटल से अधिक अफीम के पौधे, 1000 किलोग्राम से अधिक गांजा, सैकड़ों नशीली सिरप की बोतलें, टैबलेट, इंजेक्शन, स्मैक और 20 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की जा चुकी है।

पुलिस टीम की भूमिका

एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल, थाना प्रभारी राजनगर निरीक्षक परशराम डाबर, स.उनि. समीम उल हक, प्र.आर. विक्रम रेले, आरक्षक शिवकुमार, संजय सिंह, अंकित और म.आर. नीतू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *