नरसिंहपुर में बछड़े का कटा सिर मिलने पर गाडरवारा गोसेवा मंडल ने जताया आक्रोश !

Spread the love

नरसिंहपुर।
साईंखेड़ा क्षेत्र में दो दिन पहले सड़क पर एक बछड़े का कटा सिर मिलने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। गाडरवारा गोसेवा मंडल ने बुधवार को प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और चेताया कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन में उठाई गई मांगें

ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में घायल गोवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग भी शामिल थी।

अधिकारियों ने दिया आश्वासन

ज्ञापन तहसीलदार प्रियंका नेताम और थाना प्रभारी विक्रम रजक ने प्राप्त किया। अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को जल्द जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधियों का रुख

गौसेवा मंडल के सोनू पटैल ने कहा कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और पहले की घटनाओं पर रोक नहीं लगी, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान दिनेश गुर्जर, सोनू पटैल, कपिल रजक, महेंद्र भार्गव, मुकेश बसेडिया, शिवम रूसिया, कुलदीप तिवारी, पलाश सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *