बीना। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति, फिट इंडिया और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से बीना में ‘रन फॉर नेशन’ मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौड़ में लगभग 1250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
1.1 किमी की देशभक्ति दौड़
मिनी मैराथन का आयोजन गांधी चौराहा से सर्वोदय चौराहा तक 1.1 किलोमीटर की दूरी में किया गया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता साफ दिखाई दी।

बच्चों से वरिष्ठ नागरिकों तक सहभागिता
इस आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने बीना में सामुदायिक सहभागिता और एकता का संदेश दिया।
विभिन्न वर्गों के विजेता
प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों में विजेताओं को सम्मानित किया गया—

17 वर्ष गर्ल्स वर्ग
- प्रथम: महक चढ़ार
- द्वितीय: अर्पिता ठाकुर
- तृतीय: चाहत यादव
17 वर्ष बॉयज़ वर्ग
- प्रथम: हार्दिक जैन
- द्वितीय: उमंग चढ़ार
- तृतीय: निमित जैन

14 वर्ष बॉयज़ वर्ग
- प्रथम: अभि राजपूत
- द्वितीय: राघव यादव
- संयुक्त तृतीय: मनीष कुशवाहा व पवन राय
14 वर्ष गर्ल्स वर्ग
- प्रथम: खुशबू चढ़ार
- द्वितीय: वर्षा अहिरवार
- तृतीय: वैष्णवी कुशवाहा
ओपन वर्ग
- ओपन गर्ल्स: आस्था रजक (प्रथम)
- ओपन मेंस: अमन यादव (प्रथम), प्रताप घोशी (द्वितीय), रूपेश अहिरवार (तृतीय)

वरिष्ठ नागरिक (60+) वर्ग
- प्रथम: डॉ. रामनाथ
- द्वितीय: विनोद भोरी
विजेताओं को किया गया सम्मानित
समापन अवसर पर सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
विधायक निर्मला सप्रे का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक निर्मला सप्रे ने कहा—
“‘रन फॉर नेशन’ जैसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक की सहभागिता यह दर्शाती है कि बीना एक जागरूक और सक्रिय विधानसभा है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और स्वस्थ भारत–सशक्त भारत के संकल्प को मजबूत करते हैं।”