जालंधर: अमृतसर-राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक हादसे में LPU छात्र की मौत !

Spread the love

जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव विधिपुर के पास हुए भीषण हादसे में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान जनार्दन के रूप में हुई है, जबकि घायल छात्र का नाम रियांश बताया जा रहा है। दोनों मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी थे और फगवाड़ा स्थित LPU में पढ़ाई कर रहे थे।

दोनों छात्र बाइक पर सवार होकर श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। इसी दौरान विधिपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जनार्दन ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे गिरते समय उसका सिर सीधे कंक्रीट से टकराया और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे में रियांश को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जालंधर के सिविल अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों को आंध्र प्रदेश में घटना की जानकारी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *