दिल्ली के घने कोहरे से भोपाल एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, कई रद्द और देरी !

Spread the love

दिल्ली में रविवार को खराब मौसम और घने कोहरे के कारण भोपाल एयरपोर्ट पर हवाई परिचालन प्रभावित रहा। सुबह 12 बजे तक दिल्ली–भोपाल रूट की कई उड़ानों में देरी हुई, जबकि इंडिगो की 6E6364/6365 जोड़ी रद्द कर दी गई। एयर इंडिया की AI1705 और इंडिगो की 6E6602 भी लेट पहुँची, जिससे इनकी वापसी उड़ानें AI1886 और 6E6603 भी प्रभावित रहीं। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से उड़ान की ताजा स्थिति जांचने की अपील की है। दिल्ली में कोहरे के चलते विजिबिलिटी कई इलाकों में 50 मीटर तक सीमित रही, 60 फ्लाइट रद्द और 250 देरी से चलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *