बजट सत्र के बीच नई दिल्ली में संगठनात्मक चर्चा, जनहित के मुद्दों पर मंथन !

Spread the love

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान संगठनात्मक मजबूती और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर नई दिल्ली में महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके जी के निवास पर प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय हेमंत खंडेलवाल जी से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।

बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी ने संगठनात्मक अनुशासन, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।

इस चर्चा में साथी सांसद भी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दों, विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं, सामाजिक कल्याण योजनाओं और जनता की समस्याओं को लेकर विचार साझा किए। सांसदों ने बजट सत्र के दौरान क्षेत्रीय आवश्यकताओं को सदन में मजबूती से उठाने और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का संकल्प भी दोहराया।

बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन और सरकार के समन्वय से जनता के हित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। यह चर्चा आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *