रतलाम शहर और जावरा में शुक्रवार को “लव जिहाद” की आशंका के चलते दो अलग-अलग घटनाओं में हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। रतलाम के दो बत्ती चौराहे पर एक होटल में जन्मदिन पार्टी मना रही तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दो मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं ने परिजनों को बुलाकर थाने का घेराव किया। रात 11:30 बजे तक मामला शांत हुआ।

वहीं, जावरा में एक लड़की के मुस्लिम युवक के घर नोट्स लेने जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल हो गया। युवक शोएब (22) को पुलिस ने हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया।

दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी बल तैनात किया। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि यह केवल दो युवकों का मामला नहीं, बल्कि किसी बड़ी “चेन” का हिस्सा हो सकता है, जिसकी गहराई से जांच जरूरी है। फिलहाल, परिजनों ने शिकायत करने से इनकार किया, जिससे पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया।
Ask ChatGPT