लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 510 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया !

Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में भाग लिया और लगभग 510 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से 29 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और सड़क निर्माण के कई महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य क्षेत्र में उपस्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में नए वार्ड और लैब जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। शिक्षा क्षेत्र में शासकीय संदीपनि मॉडल स्कूल और उत्कृष्ट विद्यालयों का निर्माण कार्य भी किया गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बछौन–चंदला–सरबई–गौरिहार–चन्द्रपुरा मार्ग का उन्नयन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और लवकुशनगर बाईपास मार्ग, विभिन्न उपस्वास्थ्य केंद्रों और शासकीय महाविद्यालय घुवारा का भूमिपूजन भी किया।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये परियोजनाएँ छतरपुर जिले की आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं के विकास में भी सहायक होंगी।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *