सागर: कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत बीना में खंड स्तरीय बैठक सम्पन्न !

Spread the love

सागर। कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत विकासखंड बीना में खंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान संघ के पदाधिकारी, उर्वरक विक्रेता, कृषक सखियां, उन्नतशील कृषक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धरती माता बचाओ अभियान, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन, प्रति बूंद अधिक फसल योजना तथा ई-उर्वरक टोकन प्रणाली जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाना रहा।

योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

बैठक में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय द्वारा योजनाओं की विधिवत जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जैविक विकल्पों को अपनाने तथा आधुनिक तकनीकों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अभिनंदन, उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी, तहसीलदार अम्बर पंथी, जनपद अध्यक्ष उषा राय, जनपद उपाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह, सहायक संचालक कृषि जयदत्त शर्मा, अंकित रावत, अनिल राय सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

किसान संघ की ओर से सीताराम ठाकुर, प्रतिपाल सिंह, सौरभ आचवल, सत्यजीत सिंह ठाकुर, वासु यादव, निमिष अग्रवाल, गोविंद ठाकुर (हिन्नौद) सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। कृषि विस्तार अधिकारियों दीपेश मोघे, अभिषेक कौशिक, अजहर उद्दीन, प्रताप बागरी, सचिन चतुर्वेदी, राममिलन तथा एफपीओ से राज चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

विषयों पर हुई चर्चा

उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी, सहायक संचालक जयदत्त शर्मा एवं सौरभ आचवल द्वारा पराली प्रबंधन, जल संरक्षण तकनीकों तथा आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।

किसानों को मशीनरी का वितरण

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष उषा राय एवं उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी के हाथों कृषक पुष्पेंद्र दुबे (हड़कल खाती) एवं अनिकेत ठाकुर को सुपर सीडर तथा कपिल लोधी (गोदना) को स्ट्रॉ रीपर मशीन अनुदान पर प्रदान की गई।

अधिकारियों ने कहा कि इन मशीनों से पराली प्रबंधन में सुविधा होगी तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय द्वारा किया गया। बैठक के अंत में किसानों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभाग को सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *