इंदौर में चाकूबाजी की दो वारदातें, उधार और दुकान विवाद में युवक गंभीर रूप से घायल !

Spread the love


इंदौर के कनाड़िया और परदेशीपुरा थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी की दो अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। दोनों घटनाओं में घायल हुए व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कनाड़िया में उधार विवाद में चाकूबाजी

कनाड़िया थाना क्षेत्र के इदरीस नगर निवासी करण देवले की शिकायत पर शुभम उर्फ शंभू चौहान निवासी शांति नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

करण ने बताया कि वह अग्रवाल स्कूल के सामने अपनी कबाड़ की दुकान पर बैठा था। तभी शुभम वहां पहुंचा और उसने करण से मां से लिए गए 250 रुपए की वसूली की मांग की। करण ने रुपए शाम तक लौटाने की बात कही, जिससे विवाद बढ़ गया और आरोपी ने चाकू निकालकर करण के सीने में वार कर दिया

वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने घायल करण को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने बयान दर्ज कर शुभम की तलाश शुरू कर दी है


परदेशीपुरा में दुकान विवाद में पिता-पुत्र ने चाकूबाजी की

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में दुकान लगाने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायतकर्ता लक्की वर्मा ने बताया कि आरोपी हेमंत तोमर और उनका पुत्र देवांश तोमर दुकान लगाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

मारपीट के दौरान देवांश तोमर ने लक्की की कमर में चाकू से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर लक्की को बचाया।

पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी अभी फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *