ईशान किशन की धमाकेदार उछाल, ICC रैंकिंग में 32 स्थान का फायदा !

Spread the love

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर ICC प्लेयर्स रैंकिंग में 32 स्थान की बड़ी छलांग लगाई है। बुधवार को जारी रैंकिंग में ईशान 584 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टी-20 बल्लेबाजों में भारत का दबदबा

टी-20 बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं, इंग्लैंड के जोस बटलर, श्रीलंका के पथुम निसांका, भारत के सूर्यकुमार यादव और न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट को एक-एक स्थान का फायदा हुआ। चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई मैच नहीं खेलने वाले तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ।

ईशान किशन ने पांच मैचों की सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती दी। उन्होंने चार मैचों में कुल 215 रन बनाए और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया।

ऑलराउंडर्स रैंकिंग में पाकिस्तान का दबदबा

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पाकिस्तान के सईम अयूब ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा। सईम अयूब ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में 119 रन बनाए और तीन विकेट लिए, जिससे उन्हें शीर्ष स्थान हासिल हुआ।

भारत के हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज चौथे और वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

भारत के शिवम दुबे को भी ऑलराउंडर्स रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ। वे अब 186 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 11वें से नौवें पायदान पर हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग

टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के अबरार अहमद ने दो स्थान की बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर जगह बनाई। वह अब भारत के वरुण चक्रवर्ती से सिर्फ 28 रेटिंग पॉइंट्स पीछे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में छह विकेट चटकाए।

इसके अलावा, बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने आठ स्थान की छलांग लगाकर सातवें नंबर पर पहुंच गए। सीरीज के आखिरी मैच में उनके पांच विकेट काफी अहम साबित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *