कार्यालय क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा सागर संभाग में आज दोपहर 12 बजे संभागांतर्गत समस्त अग्रणी महाविद्यालयों, स्वशासी महाविद्यालयों एवं प्रधानमंत्री कॉलेजों की संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. नीरज दुबे के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें सभी अग्रणी महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

अधिकारियों व कर्मचारियों में सामंजस्य आवश्यक — अतिरिक्त संचालक डॉ. दुबे
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज दुबे ने कहा कि महाविद्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को सामंजस्य के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की शिकायत की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि सागर संभाग, प्रदेश के अन्य संभागों की तुलना में उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उच्च स्तर पर है। उन्होंने निर्देशित किया कि इस स्थिति को बनाए रखते हुए संभाग को सर्वोच्च स्थान तक पहुँचाया जाए।

डॉ. दुबे ने महाविद्यालयों में
- विद्यार्थियों हेतु हेल्पडेस्क स्थापना,
- समस्याओं का त्वरित निराकरण,
- तथा सार्थक ऐप के माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने
के निर्देश भी दिए।
कक्षाओं की निगरानी और स्वच्छता पर विशेष जोर — डॉ. भावना यादव
विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. भावना यादव ने महाविद्यालय प्राचार्यों को
- निरंतर कक्षाओं की निगरानी,
- परिसर की स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल,
- वृक्षारोपण गतिविधियों,
- तथा खेल, युवा उत्सव, एनएसएस और EDP कोर्स
के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें — आर.के. गोस्वामी
विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आर.के. गोस्वामी ने कहा कि अग्रणी प्राचार्य अपने अधीनस्थ महाविद्यालयों का नियत अंतराल पर निरीक्षण करें।
उन्होंने निर्देशित किया कि
- कोर्ट केस,
- सीएम हेल्पलाइन,
- न्यायालयीन प्रकरण
और शासन से प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण अनिवार्य रूप से किया जाए।
साथ ही उच्च कार्यालयों को भेजी जाने वाली सभी जानकारियाँ सटीक व परीक्षण उपरांत भेजने की बात कही।
कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग
बैठक में कार्यालय के
- श्री राजीव अलेक्जेंडर,
- श्री माखन लाल प्रजापति
- एवं श्री अजय वाल्मीकि
का विशेष सहयोग रहा।
बैठक में शामिल प्राचार्य
बैठक में निम्न अग्रणी व स्वशासी महाविद्यालयों के प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य उपस्थित रहे—
- डॉ. रंजना मिश्रा — शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय, सागर
- डॉ. आलोक जैन — शासकीय पीजी अग्रणी महाविद्यालय, दमोह
- डॉ. के.सी. जैन — शासकीय पीजी अग्रणी महाविद्यालय, टीकमगढ़
- डॉ. एच.डी. अहिरवार — शासकीय कन्या पीजी अग्रणी महाविद्यालय, छतरपुर
- डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी — शासकीय पीजी अग्रणी महाविद्यालय, पन्ना
- डॉ. ए.सी. जैन — शासकीय PMSOE महाविद्यालय, मकरोनिया
- डॉ. एम. मिश्रा — शासकीय PMSOE महाविद्यालय, नौगांव (छतरपुर)
- डॉ. आनंद तिवारी — शासकीय स्वशासी कन्या पीजी महाविद्यालय, सागर
- डॉ. नसीम खान — शासकीय पीजी अग्रणी महाविद्यालय, निवाड़ी