उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सागर में प्रेस वार्ता !

Spread the love

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज सागर प्रवास के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ के विजन पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय उद्योगों, कुटीर उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है और जनता तक हर योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सतत कार्य किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता के पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें स्थानीय हस्तशिल्प, ग्रामीण उद्यमिता और कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की गई थीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को और अधिक सशक्त करती है और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देती है।

उन्होंने उपस्थित नागरिकों, वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, जिससे न केवल व्यापारियों और कारीगरों को लाभ पहुंचे, बल्कि प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा क्षेत्रों में लगातार सुधार और नयी पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना का उद्देश्य सामाजिक न्याय, रोजगार सृजन और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। श्री शुक्ल ने सभी से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और प्रदेश के विकास में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *